Garlic – लहसुन खाने के फायदे | Benefits of Garlic | 1 of The Indian Powerful Remedy

भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले और इंग्रीडिएंट है जिनका उपयोग न सिर्फ भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है बल्कि ये हमारे स्वस्थ्य के लिए भी बहुत गुणकारी है |इन्ही में से एक है गार्लिक लहसुन जो कई दशकों से स्वास्थ्य लाभों के कारण उपयोग किया जाता है। मानव शरीर के संबंध में, Garlic – लहसुन खाने के फायदे | Benefits of Garlic फायदे की बात की जाये तो ये कई रोगो को दूर रखने में मदद करने के  साथ ही यह शरीर में ब्लड फ्लो बनाये रखने में भी सहायक  हैं|

लहसुन का उपयोग कई तरह से किया जाता है, जैसे आचार,चटनी,मसाले तथा सब्जियों में किया जाता है। लहसुन का उपयोग इसकी सुगन्ध तथा स्वाद के कारण लगभग हर प्रकार की सब्जियों एवं माँस के विभिन्न व्यंजनों में किया जाता है । इसके उपयोग से हाई ब्लड प्रेशर, पेट के विकारों, पाचन विकृतियों, फेफड़े के लिये, कैंसर व गठिया की बीमारी, नपुंसकता तथा खून की बीमारी में लाभ मिल सकता है |

लहसुन में एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं| इसमें पाये जाने वाले सल्फर के यौगिक ही इसके तीखेस्वाद और गंध के लिए उत्तरदायी होते हैं। आजकल इसका लहसुन पावडर, पेस्ट और टेबलेट आदि के रूप में बाजार में उपलब्ध है | आईये अब Garlic – लहसुन खाने के फायदे | Benefits of Garlic के बारे में जानते है |

Garlic – लहसुन खाने के फायदे

1 प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है

लहसुन में पाए जाने वाले विभिन्न गुण जो प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर सकते हैं, सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी जुकाम और फ्लू को रोकने और इससे लड़ने में मदद कर सकती हैं।

2 एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण

लहसुन में प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और वायरसों को मार सकते हैं या उनकी वृद्धि को रोक सकते हैं। यह संक्रमणों को रोकने और उनकी गंभीरता और अवधि को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।

3 हृदय स्वास्थ्य

लहसुन के हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होते हैं। यह रक्तचाप को कम करने, कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने और समग्र कार्डियोवास्कुलर कार्यक्षमता को सुधारने में मदद कर सकता है।

4 एंटीऑक्सिडेंट गुण

लहसुन एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो मुक्त रेडिकल द्वारा होने वाले क्षति से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट योगदान स्वास्थ्य को बनाए रखने और लंबे समय तक के रोगों के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

5 पाचन क्षमता में सुधार

लहसुन पाचन सुधरने में मदद करता तथा आंतो को साफ और स्वस्थ रखने भी लाभकारी हो सकता है | यह पाचन एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाकर, पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार कर सकता है और एक अच्छा पाचन तंत्र को विकसित करने में मदद कर सकता है |

Garlic - लहसुन खाने के फायदे | Benefits of Garlic

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न : लहसुन खाने से क्या लाभ होता है?

उत्तर : लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर, पेट के विकारों, पाचन विकृतियों, फेफड़े के लिये, कैंसर व गठिया की बीमारी, नपुंसकता तथा खून की बीमारी में लाभ मिल सकता है |

प्रश्न :क्या रोज कच्चा लहसुन खाना चाहिए?

उत्तर :  कच्चा लहसुन चबा चबा कर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे कई प्रकार के संक्रमण व अन्य रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

प्रश्न :सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या फायदा होता है?

उत्तर : सुबह खली पेट लहसुन खाने से बजन संतुलित रहता है , लिपित प्रोफाइल सामान्य करने में मदद मिल सकती है |

प्रश्न :लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?

उत्तर : लहसुन का प्रयोग उलटी या एसिडिटी की स्थिति में नहीं करना चाहिए सतह ही गर्भवती महिलाओ को भी लहसुन नहीं खाना चहिये |

प्रश्न : लहसुन खाने के नुकसान क्या है ?

उत्तर : लहसुन के फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी कुछ लोगो में देखे गए है, जैसे

उल्टी और दस्त की समस्या: बहुत ज्यादा लहसुन खाने से आपको उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।

लिवर के लिए नुकसानदायक: ज्यादा लहसुन खाने से लिवर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

हार्ट बर्न का कारण :बहुत ज्यादा लहसुन खाने से आपको हार्ट बर्न की समस्या भी हो सकती है।

Garlic – लहसुन खाने के फायदे | Benefits of Garlic के फायदे आर्टिकल में लहसुन से सम्बंधित स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी साझा की गई है |वैसे तो भारतीय मसाले और रसोई में पाई जाने वाली प्रत्येक सामग्री में किसी न किसी प्रकार के औषधीय गुण होते पर आज हमने लहसुन पर विस्तार से जानकारी साझा की ,उम्मीद है आपको पसंद आया होगा | आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव आमंत्रित है|

यह भी पढ़े : 20 हेल्थ टिप्स जो आपको रखे स्वस्थ्य WHO द्वारा सुझाये गए 20 हेल्थ टिप्स.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है| यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है| उपयोग से पहले अपने चिकित्सक की सलाह ले ,साथ ली किसी बीमारी के स्थिति में योग्य चिकित्सक से संपर्क करे |hindiwalapost.com किसी भी बीमारी के इलाज का दावा नहीं करता साथ ही पाठक समस्त जानकारी का उपयोग स्वविवेक से करे |

2 thoughts on “Garlic – लहसुन खाने के फायदे | Benefits of Garlic | 1 of The Indian Powerful Remedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page