नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुण Benefits of 1of the powerful Oil

Benefits of Neem Oil in Hindi | नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुण

Table of Contents

नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुण

वैसे तो नीम का पूरा पेड़ ही औषधीय गुणों से भरा हुआ है, इसकी पत्ती,जड़ और छाल सभी स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, पर यहाँ हम बात करेंगे नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुण के बारे में वर्षो से आयुर्वेदा में नीम के तेल का उपयोग बिभिन्न प्रकार के रोगो के इलाज में किया जाता रहा है | नीम के तेल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है, जसमे ऐंटिऑक्सिडेंट और फैटी एसिड भी शामिल है |

नीम का तेल कई प्रकार के त्वचा रोगो के साथ साथ उदर और केश रोगो में भी कारगर माना गया है |नीम का तेल नीम के बीजो से निकला जाता है जो गहरे रंग का और तेज गंध वाला होता है | नीम का तेल घर पर भी बनाया जा सकता या बाजार में कई ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध है को लेकर उपयोग किया जाता है |

नीम के तेल के औषधीय गुण 

जैसा की विदित है नीम का पेड़ पूर्णरूप से एक औषधीय वृक्ष है और आयुर्वेद में भी इसके औषधीय गुणों का उल्लेख मिलता है |नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुण में आगे जानते है इसके विविध औषधीय गुणों के बारे में

एंटीबैक्टीरियल: नीम के तेल में  एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो बैक्टीरिया के खिलाफ कारगर होते है और  जिससे त्वचा के इंफेक्शन को रोका जा सकता है।

एंटीफंगल: नीम के तेल से फंगल इन्फेक्शन भी रोका जा सकता है, जैसे कि खुजली और दाद।

एंटीवायरल: नीम के तेल में वायरसों के खिलाफ लड़ने के गुण भी पाए जाते है , जिससे वायरल इंफेक्शनों का रोका या नियंत्रित किया जा सकता है /

एंटीइंफ्लैमेटरी: इसमें एंटीइंफ्लैमेटरी गुण भी  होते हैं, जिसके उपयोग से विभिन्न प्रकार की इंफ्लेमेशन (सूजन) को कम करने में मदद मिल सकती है |

एंटीऑक्सिडेंट: नीम के तेल के  एंटीऑक्सिडेंट गुण जो रेडिकल्स के खिलाफ लड़ करके स्वस्थ त्वचा की सुरक्षा कर सकते हैं।

नीम के तेल को आमतौर बालो और त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है किन्तु नीम का तेल स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है |कृपया ध्यान दें कि नीम के तेल का उपयोग सावधानीपूर्वक करे यदि आपको कोई त्वचा समस्या है तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Benefits of Neem Oil in Hindi | नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुण

नीम के तेल के फायदे (Benefits of Neem Oil in Hindi)

नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुण लेख में यहाँ जानते है नीम तक के फायदे वैसे तो नीम के तेल के स्वास्थ्य और त्वचा के कई फायदे हैं| जिनमे मुख्य निम्न प्रकार है |

एंटी एजिंग : नीम के तेल से एंटी एजिंग में भी लाभ मिल सकता है ,हमारी त्वचा रूखी सुखी हो जाती है जिसके लिए हम कई केमिकल युक्त क्रीम का उपयोग करते है किन्तु नीम के तेल में एंटी एजिंग गुण होता जिसको लगाने से त्वचा में प्राकृतिक रूप से चमक आ जाती यही और यह वृद्धावस्था के लक्षणों से लड़ने में त्वचा की मदद करता है |

एंटी सेप्टिक : नीम के तेल में एंटी सेप्टिक गुण भी होता है जो संक्रमण को फैलने सेरोकता है ,तथा घाव को भी ठीक करने में मदद करता है |

स्वस्थ्य त्वचा : नीम के तेल का उपयोग स्वस्थ्य त्वचा के लिए किया जा सकता है, जैसे मुहासे, दाद,खुजली और त्वचा के इन्फेक्शन के इलाज के में लाभकारी है |नीम के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लैमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और बीमारियों से बचने में मदद करते है |

स्वस्थ्य बाल: नीम के तेल को बालों पर लगाने से बालों का रूखापन और रुसी को दूर किया जा सकता है  तथा यह बालो के विकास में  मदद करके इन्हे स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने में मदद करता है।

दांतों के लिए : नीम के तेल का उपयोग मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से मुँह के छालो और दांतो के इन्फेक्शन में भी लाभ लिया जा सकता है |

मच्छर और कीटाणु बचाव : नीम के तेल का उपयोग कीटनाशक के रूप में भी किया जाता है इसके उपयोग से कीटाणु के संक्रमण से बचा जा सकता है साथ ही इसके तेल को मच्छर भागने की मशीन में या शरीर में लगाने से मलेरिया आदि के  मच्छरों से बचा जा सकता है |

खुजली और इरिटेशन: नीम के तेल का उपयोग खुजली और त्वचा की इरिटेशन के इलाज में किया जा सकता है।

गाथिया और सूजन: नीम के तेल में एंटीइंफ्लैमेटरी गुण होते हैं, किसके कारन गाथिया (रीमटॉयड आर्थराइटिस) और हलकी सूजन के इलाज में मदद कर मिल सकती  हैं।

स्कैल्प की स्वास्थ्य: नीम के तेल को स्कैल्प पर लगाने से बालो में मजबूती और घनापन मिलता साथ ही लिख या जूं सम्बन्धी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है |

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न :मुझे अपनी त्वचा पर नीम का तेल कब लगाना चाहिए?

उत्तर : त्वचा सम्बन्धी रोग जैसे दाद,मुहासे या अन्य त्वचा रोगो के नीम का तेल लगाया जा सकता है |

प्रश्न :चर्म रोग में नीम का उपयोग कैसे करें?

उत्तर : चर्म रोगो में नीम की पत्तियों को गरम पानी में उबाल कर उसके पानी से स्नान करने से त्वचा रोगो में फ़ायदा मिलता है |

प्रश्न :शरीर में खुजली होने पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?

उत्तर : शरीर में खुजली की स्थिति में नीम के तेल का प्रयोग किया जा सकता है |

प्रश्न :चेहरे पर नीम का तेल कैसे लगाएं?

उत्तर : चहरे पर नीम का तेल लगाने से पहले डॉ से सलाह ले

प्रश्न :नीम का तेल कब तक प्रभावी है?

उत्तर : नीम का तेल बोतल खोलने के २-६ माह तक प्रभावी रहता है |

प्रश्न :नीम तेल के फायदे और नुकसान

उत्तर : नीम के तेल के कई औषधीय फायदे है जैसे त्वचा सम्बन्धी ,बालो को स्वस्थ्य बनाने में ,पाचन सुधरने में और मुख सम्बन्धी रोगो में कारगर है इसके नुकसान की बात करे तो वैसे इसके कोई गंभीर नुकसान नहीं है फिर भी संवेदनशील त्वचा पर इसके कुछ नुकसान दिखसकते है |

प्रश्न :नीम तेल के नुकसान

उत्तर : वैसे इसके कोई गंभीर नुकसान नहीं है फिर भी संवेदनशील त्वचा पर इसके कुछ नुकसान दिखसकते है |

प्रश्न :नीम का तेल बालों में कैसे लगाएं

उत्तर : नीम के तेल को हल्का गर्म करके बालो की जड़ो में लगाए और आधे घंटे बाद सर दो ले |

प्रश्न: नीम का तेल नाभि में लगाने के फायदे

उत्तर : नीम का तेल नाभि में लगाने से त्वचा सम्बन्धी रोगो में लाभ मिल सकता है |

प्राचीन काल से ही नीम को एक औषधीय पेड़ माना जाता रहा है, जिसके पत्ते,छाल और यहाँ तक की इसकी लकडिया भी बहुत उपयोगी है | हमने यहाँ नीम के तेल के फायदे और नीम तेल के औषधीय गुणके बारे में जानकारी बिभिन्न स्रोत्रों से एकत्रित करके आपके लिए लाये है उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी अपने अनमोल सुझाव देकर हमारा मनोबल बढ़ाये ताकि हम और बेहतर जानकारी आपके लिए जूता सके | धन्यवाद

स्पष्टीकरण /अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है| यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है| उपयोग से पहले अपने चिकित्सक की सलाह ले ,साथ ली किसी बीमारी के स्थिति में योग्य चिकित्सक से संपर्क करे |hindiwalapost.com किसी भी बीमारी के इलाज का दावा नहीं करता साथ ही पाठक समस्त जानकारी का उपयोग स्वविवेक से करे |

स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमारे ये लेख जरूर पढ़े:

1.त्रिफला के फायदे और उपयोग एवं नुकसान 

2.विटामिन E के फायदे ,उपयोग और स्रोत 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page