एमपी के 7. 50 लाख कर्मचारियों को मोहन सरकार का तोहफा ,मिलेगा इस योजना का लाभ
Breaking MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रविन्द्र भवन में कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम सीएम सम्मान अभिनंदन समारोह, में सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया जानें, क्या है ये योजना जिसका ऐलान किया गया और लाभ को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री…
अब मध्य प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का मिलेगा लाभ |अभी तक ये स्वास्थ्य बीमा के दायरे में नहीं थे। इस स्थिति में सभी को व्यक्तिगत बीमा कराना पड़ता था। परिवार में किसी के उपचार की स्थिति में भी बीमारी पर अलग से खर्च होता है।
बिल लगाने पर कुल खर्च की 10 से 15 फीसद राशि वापस मिलती, और उसमें भी कई बार महीने लग जाते हैं।लेकिन अब सीएम मोहन यादव ने भीमा लाभ सम्बन्धी योजना की घोषणा कर दी है |राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सीएम सम्मान कार्यक्रम में इसमें संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने सीएम के सामने यह विषय रखा और मंच से ही सीएम ने इसकी घोषणा कर दी ।
पेंशनर को भी किया जा सकता हैं शामिल
मध्य प्रदेश में पेंशनर भी लंबे समय से प्रयासरत थे और बीमा योजना की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकरी के अनुसार सरकार ने पेंशनरों को भी इस लाभ के दायरे में शामिल करने का भरोसा दिया है।
कर्मचारियों की मांगों को अटकाया, लटकाया जाता था
सीएम मोहन यादव ने कहा की सरकार और कर्मचारी एक दूसरे के पूरक है। सरकारी निर्णय को कर्मचारी ही नीचे तक पहुंचाते हैं। उन्होंने आगे कहा की केंद्र कर्मचारियों को समय पर डीए दिया। अभी डबल इंजन की सरकार है। हम कैसे पीछे रहते। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा की एचआरए, कुछ वर्षों से यह अटका था, इसे देखकर मन दुखी होता था। वो सारे अंतर, जिसे 9 साल तक अटकाने, लटकाने के काम होते थे, उन्हें देखकर दु:ख होता था। साथ ही कहा की मैं समझता हूं यह उचित नहीं है। जिनका हक है, उन्हें समय पर देना चाहिए।
क्या है? तोहफा जिसम ऐलान किया
MP Government health Insurance Scheme : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारी कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की बात कही।