मुंबई, 1 अप्रैल, 2026: इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म! भारतीय सिनेमा के शानदार जश्न के लिए मंच सज चुका है। 5 अप्रैल को होगा ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026’ का होगा सीधा प्रसारण। सबसे बेहतरीन फिल्मों का जादू और सितारों का ग्लैमर देश-दुनिया के दर्शक सीधे अपनी स्क्रीन्स पर देख सकेंगे।
पहली बार दर्शकों को मिलेगा अवार्ड शो के हर रोमांचक पल का अनुभव सीधे उनकी स्क्रीन्स पर, ठीक उसी वक्त पर जब वो घटित हो रहा हो। यह भव्य समारोह 5 अप्रैल, रात 8 बजे से YouTube, Sony Entertainment Television और Sony LIV पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दुनिया भर में बढ़ती डिजिटल मांग और फिल्म प्रेमियों की पसंद को देखते हुए इसे हर स्क्रीन पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
भारतीय सिनेमा के एक सबसे सम्मानित और बहुप्रतीक्षित समारोह, ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026’ ने आज अपने शानदार ब्रांड पार्टनर्स के नाम घोषित किए। अपनी विरासत और भरोसे के लिए विख्यात यह ब्रांड पार्टनर्स कई पीढ़ियों से दर्शकों के दिल और संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं।
दशकों से, स्क्रीन अवार्ड्स ने भारतीय फिल्म उद्योग में एक विशिष्ट और सम्मानित स्थान बनाए रखा है। संपादकीय ईमानदारी, कठोर मूल्यांकन और सिनेमाई उत्कृष्टता के प्रति अटूट सम्मान उनकी पहचान है। द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की सशक्त संपादकीय विरासत और स्वतंत्र, गैर-लाभकारी स्क्रीन एकेडमी के मार्गदर्शन में, ये पुरस्कार मनोरंजन के बदलते दौर में भी विश्वसनीयता का एक मानक बने हुए हैं।
इस साल के ब्रांड पार्टनर्स भी उसी अटूट संकल्प और बदलते समय के साथ खुद को ढालने की हमारी परंपरा का प्रतिबिंब हैं।
इस यात्रा का सूत्रधार है ‘चेतक’, बजाज ऑटो का स्कूटर ब्रांड, जो दशकों से हर घर का विश्वास जीत रहा है और आज देश के अग्रणी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर के रूप में नए भारत की इलेक्ट्रिक क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। सिनेमा की तरह चेतक ने भी अपनी जड़ों और उसूलों से समझौता किए बिना भविष्य की ओर कदम बढ़ाए हैं, उन मूल्यों को संजोकर रखा है जिनमें दर्शकों का अटूट विश्वास है।
बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, राकेश शर्मा ने कहा, “स्क्रीन अवार्ड्स के साथ जुड़ना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। जैसे-जैसे चेतक एक युवा और आधुनिक ब्रांड के रूप में विकसित हो रहा है, हमारे लिए ऐसे मंचों के साथ जुड़ना महत्वपूर्ण है जो गहरी सांस्कृतिक प्रासंगिकता रखते हैं और आज की युवा पीढ़ी की नब्ज़ को भी पहचानते हैं।”
हमारे साथ इस सफर में अब ‘कैंपा’ (Campa) भी शामिल हो गया है। नई ऊर्जा और उमंग के साथ लौटा यह ब्रांड आज की युवा पीढ़ी की पसंद बन चुका है। फिल्म प्रेमियों की नई पीढ़ी ऐसी कहानियाँ पसंद करती हैं जिनमें अपनी जड़ों की झलक और नयापन दोनों हों, कैंपा भी उसी अहसास को अपनी ताज़गी के साथ जीवंत करता है।
इस शाम की गरिमा को बढ़ाते हुए ‘डियाजियो’ (Diageo) भी हमारे साथ जुड़ा है, इस ब्रांड की मौजूदगी इस समारोह में ‘ज़िम्मेदार जश्न’ की सोच को रेखांकित करती है, जहाँ सफलता, कला और उपलब्धियों का सम्मान पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ किया जाता है।
डियाजियो इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) और कैटेगरी हेड, आनंदिता दत्ता ने कहा: “हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा (House of McDowell’s Soda) हमेशा से ही देश के सांस्कृतिक ताने-बाने से गहराई से जुड़ा रहा है—चाहे वह संगीत हो, कॉमेडी हो या खेल। बॉलीवूड भारतीय संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा है, इसके बिना हमारा सफर अधूरा है। यही वजह है कि ‘स्क्रीन अवार्ड्स’ के साथ हमारा हाथ मिलाना बहुत ही आसान और सही फैसला रहा। हमारा ब्रांड हमेशा से ही सच्ची ‘दोस्ती’ पर टिका रहा है। हिंदी सिनेमा ने भी सालों से ‘यारी’ की उन शानदार कहानियों को दिखाया है, जो हमारे साझा पलों और खास यादों से जुड़ी हैं। इस पार्टनरशिप के ज़रिए, हम पर्दे और असल ज़िंदगी दोनों में इसी ‘यारी’ के जज़्बे को और भी यादगार बनाना चाहते हैं।”
इसी कड़ी में हमारे साथ जुड़ा है सेंको (Senco), एक प्रतिष्ठित ब्रांड जो अपनी विरासत, बेमिसाल कारीगरी के लिए नवाज़ा जाता है। जैसे सिनेमा का जादू और सितारों की चमक हमेशा बनी रहती है, वैसे ही सेंको की कला भी हर पीढ़ी को पसंद आती है।
सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ, सुवांकर सेन ने कहा, “सिनेमा और आभूषण, दोनों में कला की चमक हमेशा बनी रहती है। सेंको में, हमारी भरोसेमंद शुद्धता और बारीक कारीगरी की विरासत ठीक उन सितारों की चमक की तरह है जो इस मंच की शोभा बढ़ाते हैं। चेतक स्क्रीन अवार्ड्स ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ प्रतिभा का सम्मान करते हैं—ये वही मूल्य हैं जो हमने बनाए हुए हर आभूषण को आकार देते हैं। हमें ऐसे मंच के साथ साझेदारी करने पर गर्व है जो इतनी निष्ठा के साथ चमकता है।”
सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर और हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिजाइन, जोइता सेन ने कहा: “स्क्रीन अवार्ड्स उन सितारों का जश्न मनाते हैं जिनकी मौजूदगी हर पल को एक अनूठी चमक से भर देती है। सेंको में, हमारे डिज़ाइन्स सुंदरता, सादगी और एक शांत, स्थायी गरिमा के साथ तैयार किए जाते हैं। हम ऐसे आभूषण बनाते हैं जो रोशनी को अपने अनूठे अंदाज़ में समेट लेते हैं, ठीक उसी तरह जैसे कि यहाँ सम्मानित होने वाली प्रतिभाएँ। यह साझेदारी जज़्बात, खूबसूरती और बेमिसाल कलाकारी का एक बेहतरीन संगम है।”
ये साझेदारियाँ सिनेमा को एक शक्तिशाली सांस्कृतिक शक्ति के रूप में देखने के हमारे साझा विश्वास का प्रतीक हैं, जो हमारे वजूद, हमारी जड़ों और हमारे भविष्य का आइना है। ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026’ आज बेहतरीन कहानियों, गौरवशाली विरासत और भरोसेमंद रिश्तों के इस खूबसूरत मिलन का गवाह बन रहा है।
देशभर में फैले अपने विस्तार को और मज़बूत करते हुए, अदाणी एयरपोर्ट्स (Adani Airports) इस अवॉर्ड शो के साथ ‘डिजिटल ओओएच’ (Digital OOH) पार्टनर के रूप में जुड़ा है। इसके तहत मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और नवी मुंबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर डिजिटल माध्यम से इसका व्यापक प्रचार किया जाएगा। साथ ही, मुंबई के सबसे प्रमुख आउटडोर साइट्स के लिए ब्राइट मीडिया (Bright Media) के साथ भी हाथ मिलाया है।
द अवॉर्ड गैलरी (The Award Gallery), ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026’ के साथ ‘ट्रॉफी पार्टनर’ के रूप में जुड़ी है। वे अपनी सिग्नेचर शिल्प कौशल और बेहतरीन कारीगरी के साथ इन प्रतिष्ठित ‘स्क्रीन’ ट्रॉफियों को नया स्वरूप और डिज़ाइन प्रदान करेंगे।
यूट्यूब की कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर, गुंजन सोनी ने कहा: “भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को डिजिटल युग में नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026’ के नए और मल्टी-प्लेटफॉर्म अवतार को नई पीढ़ी और दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ने का यूट्यूब एक सशक्त माध्यम बनेगा। दर्शक जहां हैं वहां पहुंचकर हम सिनेमा की इस महान परंपरा को और भी आधुनिक और प्रभावशाली बना रहे हैं।”
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ कंटेंट ऑफिसर, नचिकेत पंतवैद्य ने कहा: “सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में, हम अपने स्क्रीन्स पर ‘लाइव’ अवार्ड्स के रोमांच को पेश करते हुए बेहद खुश हैं। ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स’ को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर लाइव दिखाकर, हम दर्शकों को उस जश्न का हिस्सा बनाना चाहते हैं जहाँ वे फिल्मों के हर बड़े पल को लाइव देख सकें।
यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि एक हाई-इम्पैक्ट एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी के रूप में तैयार किया गया है, जो हर पल दर्शकों का उत्साह बढ़ाएगा। हमें चेतक स्क्रीन अवार्ड्स के साथ साझेदारी करने पर गर्व है क्योंकि यह प्रामाणिकता और विश्वसनीयता को परिभाषित करता है, जो सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के हमारे ब्रांड विज़न के अनुरूप है।”
द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक, अनंत गोएंका ने कहा: “चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 उस बड़े स्तर का प्रतीक है, जिस पर हम आज अपने दर्शकों के साथ जुड़ना चाहते हैं—ऐसे समय में जब कंटेंट की खपत तेज़ी से ‘डिजिटल-फर्स्ट’ हो रही है और प्लेटफॉर्म्स की कोई सीमा नहीं है। आज के दर्शक ऐसे पलों को लाइव और अपनी पसंद के स्क्रीन्स पर देखना चाहते हैं। एक सशक्त मल्टी-प्लेटफॉर्म वितरण रणनीति और भरोसेमंद साझेदारों के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सिनेमा का यह जश्न करोड़ों लोगों तक उनकी पसंद के तरीके से पहुँचे।
चेतक स्क्रीन अवार्ड्स को जो चीज़ सबसे अलग बनाती है, वह है इसकी विश्वसनीयता की बुनियाद, जिसे ‘स्क्रीन एकेडमी’ के सदस्यों द्वारा एक कठोर चयन प्रक्रिया के ज़रिए तैयार किया जाता है। जैसे-जैसे हम इन पुरस्कारों को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर लाइव ला रहे हैं, हमारा लक्ष्य आज भी वही है—सिनेमा की प्रतिभा को उसी शुद्धता और निष्पक्षता के साथ पहचानना, जिसके लिए ‘द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप’ जाना जाता है।”
अपनी डिजिटल-फर्स्ट और मल्टी-प्लेटफॉर्म रणनीति के साथ, ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026’ दर्शकों की बदलती पसंद और आदतों के अनुरूप खुद को ढाल रहा है। आज के दौर में कंटेंट को किसी भी डिवाइस या प्लेटफॉर्म पर बिना रूकावट के देखा जाता है—जिससे यह पूरा अनुभव पहले से कहीं अधिक सुलभ और ग्लोबल बन गया है।
