वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का 7वां वार्षिक कन्वोकेशन सम्पन्न: 3,571 ग्रेजुएट्स को मिलीं डिग्रियां, 21 मेरिटोरियस स्टूडेंट्स गोल्ड मेडल से सम्मानित

पूर्व चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी चीफ गेस्ट और इन – स्पेस के प्रमोशनल डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए स्टार्स स्कीम के तहत 31 ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिलीं डिग्री

सीहोर । 3 सितंबर 26: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का 7वां वार्षिक कन्वोकेशन शनिवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक संकाय के कुल 3 हजार 571 ग्रेजुएट्स को डिग्रियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में पूर्व चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ, इंडियन आर्मी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के आर्किटेक्ट रिटायर्ड जनरल उपेंद्र द्विवेदी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। वहीं, इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन – स्पेस ), डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के प्रमोशन डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. शंकर विश्वनाथन, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मिस कादंबरी एस. विश्वनाथन, ट्रस्टी मिस रमणी बालासुंदरम, वाइस चांसलर प्रो. सतीश कुमार मोढ़, रजिस्ट्रार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा एवं प्रो वाइस-चांसलर डॉ. टी. बी. श्रीधरन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्वता और शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपराओं की प्रतीक स्वरूप शैक्षणिक जुलूस के साथ हुई । इस मौके पर भारतीय सेना की ई एम ई कोर का ब्रास बैंड आगे आगे कर्णप्रिय धुन बजाता चल रहा था । यह जुलूस ऑडिटोरियम में पहुँचा। दीक्षांत समारोह में अलग-अलग विषयों के 3 हजार 571 ग्रेजुएट्स को डिग्रियाँ दी गईं, जिनमें 3 हजार 62 बी टेक, 72 एम टेक ., 156 इंटीग्रेटेड एम टेक ., 30 एमबीए , 142 एमसीए , 48 बीबीए , 3 बी आर्किटेक्ट , 12 बीएसी , 8 एमएससी ग्रेजुएट्स और 38 पीएचडी स्टूडेंट्स शामिल थे।

इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन ने कहा, “क्वालिटी हायर एजुकेशन व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों को उन्नति के शिखर पर ले जा सकती है। वीआईटी की स्टार्स पहल 2008 से 100% स्कॉलरशिप, बोर्डिंग, हेल्थकेयर, मेंटरिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट के जरिए ग्रामीण सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स की मदद कर रही है, जो शिक्षा की बदलाव लाने वाली ताकत को दर्शाती है। इस अनुभव के आधार पर, वीआईटी मध्य प्रदेश में क्वालिटी हायर एजुकेशन तक पहुंच का विस्तार करने, विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित समुदायों के लिए, और शिक्षा से रोजगार के लिए मजबूत रास्ते बनाने में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

चीफ गेस्ट के रूप में सभा को संबोधित करते हुए इंडियन आर्मी के पूर्व चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के आर्किटेक्ट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “जैसे ही आप अवसरों और जिम्मेदारियों की दुनिया में कदम रखते हैं, याद रखें कि लीडरशिप सिर्फ किसी स्थिति से अभिव्यक्त नहीं होती, बल्कि यह विश्वास को अर्जित करने, जिम्मेदारियों को लेने और सही फैसले लेने की योग्यता से बनती है। साथ ही उतार चढ़ाव भरे जीवन में अनिश्चितता और असफलताओं (सेटबैक्स) के पल भी आएंगे ।

लेकिन दृढ़ता के साथ सामना करें और उनसे सीखें। आपकी नॉलेज और स्किल्स न केवल सफल करियर बनाने के टूल्स हैं, बल्कि तीन पिलर्स – एटीट्यूड , एबिलिटी और एडेप्टेबिलिटी के जरिए हमारे समाज और राष्ट्र की प्रगति में उत्कृष्टम योगदान देने के माध्यम भी हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप जो भी करें, उसमें अनुशासन, साहस, करुणा और कमिटमेंट के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और ऐसे लीडर बनें जो दूसरों के लिए मिसाल बनें।”

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में ग्रेजुएटिंग स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए इन – स्पेस के प्रमोशनल डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार ने कहा, आपमें से प्रत्येक के लिए आगे के सफर में असीमित संभावनाएं हैं। रास्ता और मंजिल आपके हाथों में है! आप असंभव सपने देख सकते हैं । आपको कभी भी अपने जीवन में आई क्षणिक असफलता को अपने जीवन सफर में प्रभावित नहीं होने देना चाहिए ।

सबसे सार्थक सफलता वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को सुलझाने और लोगों व समाज में बदलाव लाने के लिए अपनी नॉलेज और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में होगी। जैसे ही आप अपने अगले कदम बढ़ाते हैं, अपने जीवन लक्ष्य में एम्बिशियस बनें, अपने कार्यों को अंतिम परिणाम में तब्दील करने तक जुटे रहें और चुनौतियों के सामने डटे रहे ।

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मिस कादंबरी एस. विश्वनाथन ने कहा, “वीआईटी भोपाल का 7वां कन्वोकेशन 3हजार 571 ग्रेजुएटिंग स्टूडेंट्स का जश्न मनाता है, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट हासिल किया है। हाईएस्ट पैकेज 70 लाख रुपए पर एनम तक पहुंचा है और 700 से अधिक स्टूडेंट्स को ‘ड्रीम’ और ‘सुपर ड्रीम’ ऑफर्स मिले हैं। यही नहीं 2026 तक 2 लाख से अधिक एलुमनाई के वीआईटी परिवार में शामिल हुए है, जो एक्सीलेंस और इनोवेशन की विरासत को आगे बढ़ा रहा है।”

कन्वोकेशन में शैक्षणिक योग्यताओं को सम्मानित किया गया है , जिसमें विभिन्न प्रोग्राम्स के 21 मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल मिले। अवॉर्ड पाने वालों में एम.टेक., एम.सी.ए., एम.बी.ए., इंटीग्रेटेड एम.टेक., बी.टेक., बी.बी.ए. और बी.आर्क. प्रोग्राम्स के स्टूडेंट्स शामिल थे, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इसकी स्पेशलाइजेशन्स, वीएलएसआई डिज़ाइन, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायो इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और इसकी स्पेशलाइजेशन जैसे डिसिप्लिन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कन्वोकेशन में यूनिवर्सिटी की स्टार्स स्कीम के तहत ग्रेजुएट होने वाले 31 स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। यह स्कीम मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के चयनित डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स को पूरी तरह से निःशुल्क टेक्नीकल हायर एजुकेशन प्रदान करती है, जिसमें शिक्षा , आवास और भोजन शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह का समापन जश्न के माहौल में हुआ। जिसमें ग्रेजुएट्स और उनके परिवार इस महत्वपूर्ण पड़ाव को उत्साह के वातावरण में खुशियां बांटने के लिए एक साथ आए। जैसे ही ग्रेजुएट्स नई जर्नी पर निकल रहे हैं, वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी उनकी आकांक्षाओं को अवसर के पंख लगाकर उन्हें आगे बढ़ा रहा है । यही नहीं अपने बढ़ते एलुमनाई कम्युनिटी के साथ एक मजबूत और स्थायी संबंध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page