लेबल से लेकर चम्मच तक: घी की शुद्धता परखने के पांच आसान तरीके

लेबल से लेकर चम्मच तक: घी की शुद्धता परखने के पांच आसान तरीके

भारत में घी सिर्फ खाद्य पदार्थ नहीं बल्कि परंपरा का अंग है। रोज़मर्रा के खाने से लेकर त्योहारों की तैयारियों तक, अपने खास स्वाद, खुशबू और बहुउपयोगी होने के कारण घी सदियों से भारतीय रसोई का पसंदीदा हिस्सा रहा है। लेकिन खाद्य सुरक्षा और मिलावट के बारे में बढ़ती जागरूकता के बीच एक सवाल पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है कि यह कैसे पता चले कि जो घी खरीदा जा रहा है वह असली है या नहीं?

हालांकि शुद्धता का पता लगाने के लिए प्रयोगशाला में जांच कराना सबसे भरोसेमंद तरीका है, लेकिन कुछ आसान तरीके हैं जिनसे ग्राहक घर पर ही घी की जांच कर पता लगा सकते हैं कि असामान्य तो नहीं है और इस आधार पर खरीदने या उपयोग के संबंध में फैसला कर सकते हैं। यहां पांच आसान तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप खरीदने से पहले यह परख सकते हैं कि घी असली है या नहीं।

1. पिघला कर इसकी जांच करें (मेल्ट टेस्ट)

एक छोटा चम्मच घी लें और उसे धीरे-धीरे गर्म करें।
असली घी गर्मी मिलने पर तेज़ी से पिघलने लगता है और साफ, सुनहरे रंग के तरल में तब्दील हो जाता है। यदि आपको उसमें कुछ अजीब तरह से अलग-अलग चीज़ें दिखती है, काफी मात्रा में अवशेष (रेसिड्यू) मिले या वह सामान्य घी जैसा न दिखे, तो इसकी और जांच करना ज़रूरी हो सकता है।
पिघलाकर देखना, शुरुआती तौर पर जांच करने का उपयोगी तरीका है, लेकिन इसे शुद्धता की पक्की जांच नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि तापमान और बनावट के आधार पर घी के पिघलने का तरीका अलग-अलग हो सकता है।

2. हथेली पर रखकर जांच करें (पाम टेस्ट)

अपनी हथेली पर थोड़ा सा घी रखें और शरीर की गर्मी से उसे गर्म होने दें।
क्योंकि घी गर्मी पाते ही नरम हो जाता है और पिघलने लगता है, इसलिए इसकी बनावट में तेज़ी से बदलाव आना चाहिए। अगर त्वचा के संपर्क में देर तक रहने के बाद भी यह असामान्य रूप से सख्त बना रहता है, तो उत्पाद की और बारीकी से जांच करें।
यहां यह स्पष्ट करना ज़रूरी है कि यह प्रयोगशाला में होने वाली जांच का विकल्प नहीं, बल्कि घर पर की जाने वाली शुरुआती जांच भर है।

3. खुशबू की जांच करें (अरोमा टेस्ट)

घी की सबसे आसानी से पहचानी जाने वाली विशेषताओं में से एक है, इसकी खुशबू।
अच्छी गुणवत्ता के घी में आमतौर पर एक खास तरह की भरपूर, मक्खन जैसी और सौंधी सी खुशबू होती है। इसे कैसे बनाया गया है, इसके आधार पर इसकी सौंधी खुशबू के स्तर में फर्क हो सकता है। यदि इसमें बहुत तेज़, मोम जैसी, केमिकल जैसी या बिल्कुल अलग तरह की गंध आती है, तो इसकी जांच ज़रूरी होगी।
घी की गुणवत्ता की जांच सूंघकर करना उपयोगी शुरुआती तरीका हो सकता है, विशेष तौर पर तब जब आप असली घी की खास खुशबू से परिचित हों।

4. बनावट की जांच (टेक्सचर टेस्ट)

इस बात पर गौर करें कि कमरे के तापमान पर घी कैसा महसूस होता है।
घी में प्राकृतिक रूप से दानेदार दिख सकती है, विशेष रूप से ठंढ के मौसम में। तापमान के साथ इसकी बनावट भी बदल सकती है, इसलिए टेक्सचर (बनावट) में फर्क होने का मतलब हमेशा मिलावट ही नहीं होता है। हालांकि, यदि घी का टेक्सचर आपको सामान्य से बहुत अलग लगे, तो आपको उत्पाद की पैकेजिंग, स्रोत और दूसरी जानकारियों की जांच करनी चाहिए।

5. लेबल की जांच (लेबल टेस्ट)

कभी-कभी, सबसे ज़रूरी जांच पैकेट के अंदर नहीं, बल्कि लेबल पर करनी होती है।
खरीदने से पहले, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी (विनिर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि) की तारीख, विनिर्माता की जानकारी और अन्य ज़रूरी चीज़ों पर गौर करें। यह भी देखें कि ब्रांड का नाम, लोगो, पैकेजिंग और प्रिंटिंग एक जैसी और असली लग रही है या नहीं।
ग्राहकों को पैकेज्ड खाद्य उत्पाद भरोसेमंद और अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदने चाहिए। यदि कोई उत्पाद किसी अनजान स्रोत से बहुत कम कीमत पर बेचा जा रहा है, तो सावधानी बरतना ज़रूरी है।

पराग मिल्क फूड्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ” घी जैसी चीज़, जिस पर भारत के घर-घर का सदियों से भरोसा रहा है और जो हमारी संस्कृति का भी महत्वपूर्ण अंग है, उसमें असली होने का भरोसा बहुत मायने रखता है। यह भरोसा हर बार अच्छी गुणवत्ता, सटीक प्रक्रिया और पूरी पारदर्शिता के साथ ही कायम किया जा सकता है। हम ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे सिर्फ उत्पाद के वाह्य रूप को न देखें, बल्कि लेबल, बैच की जानकारी और एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच कर भरोसेमंद स्रोत से खरीदकर सही फैसला लें। गोवर्धन ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हर बार बेहतर गुणवत्ता और शुद्धता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे लिए हर पैक पर किया गया भरोसा सिर्फ भरोसा नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है।”

सबसे आसान तरीका है जागरूकता और खरीदारी की अच्छी आदतों को अपनाना, यानी भरोसेमंद और अधिकृत स्रोत से खरीदें, लेबल और एफएसएसएआई ब्योरे देखें, बैच के विवरण पर गौर करें, और ऐसे उत्पाद से सावधान रहें जिनकी कीमत बहुत कम हो, पैकेजिंग अलग हो या फिर दिखने में असली उत्पाद से भिन्न हो।
आखिरकार, जब बात घी जैसे भारतीय रसोई के महत्वपूर्ण अंग की हो, तो शुद्धता का मतलब सिर्फ पैकेट के अंदर मौजूद घी से नहीं, बल्कि उसके पीछे की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उस भरोसे से भी है, जो हर पैक के साथ जुड़ा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page