आदित्य बिरला ग्रुप का वायर एंड केबल बिजनेस एक साल में देश भर के 40,000 इलेक्ट्रीशियनों को प्रदान करेगा कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र
ईएसएससीआई के साथ स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत पूरे भारत में इलेक्ट्रीशियनों को कुशल बनाकर प्रमाणित किया जाएगा, जिसका पहला चरण पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश को कवर करेगा
आदित्य बिरला ग्रुप के वायर एंड केबल बिजनेस ने इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के साथ साझेदारी की है। ईएसएससीआई, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के तहत काम करने वाली एक सेक्टर स्किल काउंसिल है। इस साझेदारी के तहत देश भर में स्किल इंडिया इलेक्ट्रीशियन ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया गया है। भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन से जुड़े इस कार्यक्रम का उद्देश्य इलेक्ट्रीशियनों की तकनीकी क्षमताओं, विश्वसनीयता, करियर के अवसरों और अपने पेशे के प्रति सम्मान को बढ़ाकर उन्हें कुशल, प्रमाणित और प्रतिष्ठित पेशेवर बनने में मदद करना है।
अगले एक वर्ष में कंपनी पूरे भारत के 40,000 से अधिक इलेक्ट्रीशियनों को सुरक्षित वायरिंग के तौर-तरीकों, सही इंस्टॉलेशन तकनीकों, सामग्री के चयन, बढ़ती इलेक्ट्रिकल लोड जरूरतों और उन्नत वायर टेक्नोलॉजी में भविष्य के लिए तैयार तकनीकी कौशल से लैस करेगी।
शुरुआती प्रशिक्षण सत्र पूरे हो चुके हैं और अब पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में लगभग दैनिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वायर एंड केबल बिजनेस का लक्ष्य इस साल के अंत में अपने कमर्शियल लॉन्च से पहले 2,000 इलेक्ट्रीशियनों को प्रशिक्षित करना है।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को स्किल इंडिया से जुड़ा प्रमाणपत्र, प्रोफेशनल इलेक्ट्रीशियन पहचान पत्र, तथा सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम से जुड़े क्यूआर-इनेबल्ड प्रमाणपत्र और आईडी मिलेंगे। ये क्रेडेंशियल्स उनके कौशल को औपचारिक मान्यता देंगे, जिससे उनकी तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ेगी, ग्राहकों का भरोसा मजबूत होगा और बड़े पेशेवर अवसर खुलेंगे।
ईएसएससीआई के साथ इस साझेदारी के जरिए आदित्य बिरला ग्रुप का लक्ष्य कौशल विकास, भरोसे, पहचान और साथ मिलकर आगे बढ़ने के आधार पर इलेक्ट्रीशियनों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना है। इलेक्ट्रीशियनों को सशक्त बनाने के अलावा इस प्रयास का उद्देश्य अधिक सुरक्षित इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, सटीक व गुणवत्तापूर्ण उत्पाद चयन और उद्योग के ऊंचे मानकों में योगदान देना है। कंपनी इलेक्ट्रीशियनों को एक सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार इलेक्ट्रिकल इकोसिस्टम बनाने में महत्वपूर्ण भागीदार मानती है।
इलेक्ट्रीशियन अल्ट्राटेक के लॉयल्टी ऐप ‘आदित्य बिरला इलेक्ट्रिकल्स’ के जरिए इस कार्यक्रम में नामांकन करा सकते हैं। वे ऐप डाउनलोड करके भाग लेने में अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं। जब उनके क्षेत्र में कोई कार्यक्रम आयोजित होगा, तो उन्हें आगे की जानकारी दे दी जाएगी।
